भारतीय शिक्षा में पुस्तकालय इतिहास तथा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में शैक्षणिक पुस्तकालय की प्रासंगिकता का विश्लेषण
Abstract
यह शोध वर्तमान में नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन में शैक्षणिक पुस्तकालयों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालता है। इस शोध पेपर का मुख्य उद्देश्य पूर्व पुस्तकालय इतिहास तथा नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप वर्तमान सूचना तकनीकी के युग शैक्षणिक पुस्तकालयों (विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के पुस्तकालयों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं को अद्यतन करना है। महाविद्यालयों के पुस्तकालय में अध्ययन अध्यापन अनुसंधान और कौशल विकास में विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को परंपरागत के साथ आधुनिक रूप में पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराना और शैक्षिक सहयोग प्रदान करना है। पुस्तकालय इतिहास तथा नई शिक्षा नीति पुस्तकालयों में पुस्तकों पत्र-पत्रिकाओं पुस्तकालय के प्रबंधन पुस्तकालय स्टॉफ पुस्तकालय फर्नीचर पुस्तकालय में नवाचार पुस्तकालय में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग ई-कंटेंट डिजिटल एवं ऑनलाइन अधिगम आदि की वर्तमान में उपयोगिता पर केंद्रित है।





