2013 विधानसभा चुनाव का विश्लेषणात्मक अध्ययन (बिलासपुर जिले के संदर्भ में)
Abstract
भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं। भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र माना जाता है। आधुनिक भारत में लोग आज भी लोकतंत्र की इस धारणा पर विश्वास करते हैं कि प्रत्येक व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिए। लोकतंत्र सरकार का एक रूप है जिसमें लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से समय-समय पर आयोजित होने वाले स्वतंत्र चुनावों से युक्त प्रतिनिधित्व प्रणाली के माध्यम से निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेते हैं। मतदान की व्यवस्था द्वारा कोई वर्ग या समाज का सदस्य देश की संसद या विधानसभा में अपना प्रतिनिध चुनने का प्रस्ताव प्रकट कर सकता है। इस देश में प्रत्यक्ष रूप से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव से प्रतिनिधियों को चयनित किया जाता हैं, इन चुनाओं ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत का मतदाता स्वतंत्र है। भारतीय संविधान के भाग-5 के अनुच्छेद 324 से 329 के अनुसार निर्वाचन संबंधित प्रावधान का वर्णन किया गया है। 2013 का छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया, जिसने शासन और विकास की प्राथमिकताओं को नए सिरे से परिभाषित किया।







